पोगो ने पेश किया भारत का सबसे बड़ा एनिमे क्रॉसओवर: ‘राइज़ ऑफ़ अंशक्स: हीरोज़ ऑफ़ डेस्टिनी’ में एक साथ आएंगे छोटा भीम और लिटिल सिंघम



पोगो ने पेश किया भारत का सबसे बड़ा एनिमे क्रॉसओवर: ‘राइज़ ऑफ़ अंशक्स: हीरोज़ ऑफ़ डेस्टिनी’ में एक साथ आएंगे छोटा भीम और लिटिल सिंघम
~ यह मल्टी-पार्ट सीरीज़ 11 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे, हर रविवार, सिर्फ़ POGO पर शुरू होगी, और फैंस इसे हिंदी, अंग्रेज़ी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और मराठी में देख सकेंगे~



मुंबई, 7 अक्टूबर 2026: पोगो, जो वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी का फ्लैगशिप किड्स एंटरटेनमेंट ब्रांड है, भारत के अब तक के सबसे बड़े एनिमे-प्रेरित क्रॉसओवर– राइज़ ऑफ़ अंशक्स: हीरोज़ ऑफ़ डेस्टिनी की घोषणा किया। पहली बार भारत के दो सबसे बड़े देसी हीरो छोटा भीम और लिटिल सिंघम एक ही कॉस्मिक एनिमे यूनिवर्स में कदम रख रहे हैं – यही वह धमाकेदार टीम-अप है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। रोशनी और अंधकार के बीच तेज़ होती जंग जब उनकी दुनिया को निगलने पर आमादा है, तब ये दोनों आइकन एकजुट होते हैं, और उनके साथ जुड़ता है हीरोज़ का एक बिल्कुल नया दस्ता, जो पोगो के सबसे बड़े सुपरहीरोज़ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। 11 अक्टूबर 2026 से हर रविवार दोपहर 1 बजे शुरू होने वाली, नियति, तत्वों की शक्ति और ब्रह्मांड के भविष्य से जुड़ी यह महागाथा फैंस के लिए हिंदी, अंग्रेज़ी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और मराठी में उपलब्ध होगी।
यह पोगो का अब तक का सबसे बड़ा पावर-अप है। एक घंटे का हर एपिसोड किसी आम टून एपिसोड से ज़्यादा एक फ़िल्मी गाथा जैसा होगा। इससे कहानी को लंबे आर्क, कहीं ऊंचे दांव और वह गहरी वर्ल्ड-बिल्डिंग दिखाने का पूरा मौका मिलेगा, जिसकी उम्मीद छोटा भीम और लिटिल सिंघम के फैंस के साथ-साथ हर एनिमे प्रेमी करता है।
इस घोषणा पर अपनी बात रखते हुए, साई अभिषेक, हेड ऑफ़ फैक्चुअल एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल एंड किड्स – साउथ एशिया, वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ने कहा, “राइज़ ऑफ़ अंशक्स: हीरोज़ ऑफ़ डेस्टिनी अब तक का हमारा सबसे बड़ा दांव है। यह एक नया यूनिवर्स है, जिसकी कल्पना फ्रैंचाइज़ी-आधारित सोच को केंद्र में रखकर नए सिरे से की गई है और जिसे सुपरहीरोज़, खलनायकों और नए किरदारों की एक बिल्कुल नई व्यवस्था के इर्द-गिर्द गढ़ा गया है। हम अपने लगातार बढ़ते फैनबेस को अंशक्स की दुनिया में ले जाने के लिए उत्साहित हैं, जहां दशकों से गढ़े गए हमारे प्रतिष्ठित और बेहद प्रिय किरदार एक बिल्कुल नए कथा-संसार और एनिमे-प्रेरित स्टोरीटेलिंग के ताज़ा रचनात्मक नज़रिए के साथ एक साथ आते हैं। छोटा भीम और लिटिल सिंघम को एक अनोखे ब्रह्मांडीय परिवेश में एक साथ लाते हुए ग्रीन गोल्ड एनिमेशन और रिलायंस एनिमेशन के साथ इतने बड़े पैमाने पर हमारा यह सहयोग भारतीय एनिमेशन में पहली बार हो रहा है, और यह भारत की एनिमेशन प्रतिभा की रचनात्मक ताकत को दर्शाता है।”
राजीव चिलका, फाउंडर और सीईओ, ग्रीन गोल्ड एनिमेशन और छोटा भीम के क्रिएटर, ने कहा, “भारतीय एनिमेशन अब उस मुकाम पर पहुंच चुका है, जहां हमारी कहानियां पैमाने और कहानी कहने के अंदाज़, दोनों में महत्वाकांक्षी हो सकती हैं। राइज़ ऑफ़ अंशक्स के साथ हम ऐसे किरदारों को एक साथ ला रहे हैं, जिनसे दर्शकों का गहरा भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव है, और उन्हें एक ऐसी दुनिया में रख रहे हैं, जहां हम बिल्कुल अलग तरह की कहानी तलाश सकते हैं। ग्रीन गोल्ड के लिए छोटा भीम को इस फॉर्मेट में ले जाना और साथ ही नए हीरोज़ और पौराणिक कथाओं को पेश करना खास तौर पर रोमांचक है। यह इस बात का प्रमाण है कि भारतीय एनिमेशन इकोसिस्टम कितना आगे बढ़ चुका है, और जब क्रिएटर्स और स्टूडियो एक साझा महत्वाकांक्षा के साथ हाथ मिलाते हैं, तो कितनी नई संभावनाएं खुलती हैं। हमें गर्व है कि हम एक ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, जो भारतीय एनिमेशन के कैनवास को और विस्तार देता है और साथ ही उन किरदारों और कहानियों से जुड़ा रहता है, जिनसे दर्शक खुद को जोड़ पाते हैं।”
इस भव्य क्रॉसओवर के बारे में बात करते हुए, तेजोनिधि भंडारे, सीईओ, रिलायंस एनिमेशन ने कहा, “राइज़ ऑफ़ अंशक्स: हीरोज़ ऑफ़ डेस्टिनी रिलायंस एनिमेशन के लिए एक निर्णायक प्रोजेक्ट है, जो हमें अभूतपूर्व पैमाने पर एनिमेशन, एक्शन और स्टोरीटेलिंग की सीमाओं को आगे बढ़ाने का अवसर देता है। हमारी महत्वाकांक्षा हमेशा से भारत से विश्वस्तरीय एनिमेशन तैयार करने की रही है, और पोगो व ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के साथ यह सहयोग उस विज़न को साकार करता है। हमें विश्वास है कि यह सीरीज़ भारतीय एनिमेशन के लिए एक अहम पड़ाव है और यह विशिष्ट, वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक एनिमेटेड अनुभव रचने की हमारी क्षमता को दर्शाती है।”
यह शो दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाता है, जहां एक भुला दिया गया ब्रह्मांडीय युद्ध और प्राचीन नियति फिर से करवट लेते हैं, और छोटा भीम व लिटिल सिंघम खोए हुए जल और अग्नि अंशकों के उत्तराधिकारियों के रूप में जागते हैं, जिनकी नियति दुनिया के तात्विक संतुलन की रक्षा करना है। नए हीरोज़ भुवन (पृथ्वी अंशक) और आंधी (वायु अंशक) के साथ वे छिपे हुए तात्विक लोकों की यात्रा पर निकलते हैं, जहां वे नए ब्रह्मांडों और प्राचीन रहस्यों के द्वार खोलते हैं और नई मिली शक्तियों में महारत हासिल करते हैं। वहीं, एक और रहस्यमयी किरदार अनश्वरी के साथ कई खलनायक एलिमेंटल कोर्स की तलाश में निकल पड़ते हैं और दुनिया को अंधकार में धकेल देते हैं।
राइज़ ऑफ़ अंशक्स: हीरोज़ ऑफ़ डेस्टिनी का प्रीमियर 11 अक्टूबर 2026 से हर रविवार दोपहर 1 बजे, सिर्फ़ POGO पर होगा।

Comments

Popular posts from this blog

भगवान महावीर जयंतीनिमित्त श्री मनमोहन पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्टच्या वतीने लाडू बुंदी आणि शेव वाटप.

सतत भूमिका बदलणाऱ्या शरद पवार गटासोबत यापुढे युती नको; खडकवासला काँग्रेसचे अध्यक्ष उमेश कोकरे यांची प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ यांच्याकडे आग्रही मागणी

गुलटेकडी येथील SRA प्रकल्पात पारदर्शकता आणून नागरिकांना न्याय द्या; सामाजिक कार्यकर्त्यांची ठाम भूमिका मीनाताई ठाकरे नगर (खड्डा) येथील नागरिकांच्या बैठकीत SRA योजनेतील त्रुटींवर तीव्र चर्चा एकाही झोपडीधारकावर अन्याय होऊ देणार नाही; सामाजिक कार्यकर्त्यांचा नागरिकांना पाठिंबा