हरित क्रांति का नया अध्याय; पांच लाख वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण को मिली नई ताकत* *पांच लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य हुआ पूरा; सुयश चैरिटेबल ट्रस्ट की बड़ी उपलब्धि*

*हरित क्रांति का नया अध्याय; पांच लाख वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण को मिली नई ताकत* 

 *पांच लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य हुआ पूरा; सुयश चैरिटेबल ट्रस्ट की बड़ी उपलब्धि* 

पुणे : सुयश चैरिटेबल ट्रस्ट ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पांच लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। पुणे, नंदुरबार, वाशिम और गड़चिरौली जिलों के साथ-साथ राजस्थान और असम राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर संस्था ने हरित पर्यावरण का संदेश समाज तक पहुंचाया है।

सुयश चैरिटेबल ट्रस्ट के इस अभियान में स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, किसानों तथा आदिवासी समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं समृद्ध वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण का महत्व और अधिक बढ़ गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुयश चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से निरंतर वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण का कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष यशवंत घैसास, कार्याध्यक्ष स्मिता घैसास तथा शलाका घैसास ने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि, “वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की यह मुहिम और अधिक व्यापक तथा प्रभावी बन सकती है।”

बॉक्स -

“सुयश चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से महाराष्ट्र के साथ-साथ राजस्थान और असम में हरित संदेश पहुंचाने का हमारा प्रयास है। पर्यावरण संरक्षण के लिए ट्रस्ट पिछले 50 वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है और आज पांच लाख से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य प्राप्त करना हमारे लिए गर्व की बात है। आने वाले समय में भी वृक्षारोपण और वृक्ष संरक्षण के इस अभियान को और अधिक व्यापक बनाने का हमारा संकल्प है।”

Comments

Popular posts from this blog

पुण्याची धुरा श्रीतेज पवारकडेविफा आंतरजिल्हा फुटबॉल स्पर्धा; १८ सदस्यीय ज्युनियर मुले संघाचा पहिला सामना गुरुवारी

बेकायदेशीररित्या कार्यरत असलेल्या बलाढ्य प्रवासी कॅब कंपन्यांवर कारवाई करा**माँसाहेब कॅब संस्था महाराष्ट्र राज्य यांची मागणी ; दि.४ सप्टेंबर रोजी ९ हजार कॅब चालक- मालक यांचा कॅब घेऊन मंत्रालयावर मोर्चा

जय मल्हार' भव्य रांगोळी प्रदर्शनात साकारणार श्री खंडोबा चरित्र*श्रीरंग कलादर्पण फाउंडेशनच्या वतीने आयोजन ; दि. ३० एप्रिल ते ३ मे दरम्यान बालगंधर्व कलादालनात विनामूल्य पाहण्याची संधी ; ३डी व पाण्यावरच्या अनोख्या रांगोळ्यांचा समावेश